पलिया में पत्रकार को पितृ शोक, शोक जताने पहुँचे लोग

(लखीमपुर से निर्जेश मिश्र की रिपोर्ट)

पलियाकलां-खीरी। नगर की स्टेशन रोड स्थित मयूर शॉप वाले एवं पत्रकार रिंकू गुप्ता तथा नरेन्द्र ऊर्फ गुड्डू गुप्ता मदेशिया के पिता नत्थूलाल गुप्ता मदेशिया (पान वाले) की आज सुबह अचानक ह्रदयगति रुकने से मृत्यु हो गयी। निधन की खबर सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। दोपहर 12 बजे

उनका पार्थिव शरीर पलिया स्थित आवास पर लाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नत्थूलाल अपने पीछे अपने छह पुत्र, एक पुत्री, दो पुत्रवधु व अपनी पत्नी को छोड़ गये हैं। उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि नत्थूलाल बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। सभी से उनका अच्छा प्रेमभाव था।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000