पीलीभीत जेल में कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पीलीभीत : सुबह जेल में बंद कैदी की हालत बिगड़ने पर उसे जेल के में ही स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार ना होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बादी पक्ष पर पुलिस की मिलीभगत से हत्या का आरोप लगाया है।
दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव मकनपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र दीनानाथ गोसाई का गांव के ही एक व्यक्ति से 4 साल पूर्व विवाद हुआ था। इसको लेकर देवरिया थाने में अनिल कुमार के खिलाफ 325, 323 व 504 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। 18 दिसंबर को पुलिस ने अनिल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार सुबह 5 बजे अचानक अनिल कुमार की हालत बिगड़ने पर कारागार अधीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी में हड़कंप मच गया। जेल के अस्पताल में अनिल कुमार को भर्ती कराया गया। हालत में सुधार ना होने पर उसे पीलीभीत रेफर कर दिया गया। पीलीभीत पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी व परिजनों ने वादी पक्ष की मिलीभगत चलते जेल प्रशासन पर अनिल कुमार की हत्या का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट-शैलेंद्र शर्मा व्यस्त

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image