बाल दिवस पर रोटरी क्लब रॉयल्स ने कराई खेल प्रतियोगिताएं, बच्चों को किया पुरस्कृत, लाइव देखें हुए कौन कौन से खेल

पूरनपुर। बाल दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स द्वारा जे आर प्रीप्रेटरी स्कूल पूरनपुर में बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया।
रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने स्कूल में जाकर बच्चों के साथ कई प्रतियोगिताएं आयोजित कराई। चेयर सेस रेस, खो खो बच्चों का डांस आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके लाइव देखें खेल प्रतियोगिताएं-

https://youtube.com/shorts/yqABjqC36c0?feature=share

 म्यूजिकल चेयर में वैदेही प्रशांत सिंह, अर्चना देवल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेस में हिमांशी वर्मा, इरफा, यस श्रीवास्तव ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में क्लास थर्ड के बच्चे प्रथम आए।
सभी विजेता बच्चों को क्लब की तरफ से कौशलेंद्र सिंह भदौरिया ने एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम अग्रवाल ने सभी को पुरस्कार प्रदान कर बच्चों को खाने पीने का सामान भी दिया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्याम खंडेलवाल, शेखर ठाकुर, अनूप गोयल, आकाश खंडेलवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
स्कूल के सभी स्टाफ ने कार्यक्रम में अपना योगदान प्रदान किया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000