संघ के गणवेशधारियों में भरा जोश

घुंघचाई। संघ प्रमुख के संभावित दौरे को लेकर मंडल स्तर पर संघ के स्वयंसेवकों से चर्चा कर जिला प्रमुख ने कार्ययोजना बताई। इस दौरान कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम बेहतर और भव्य रहे इस पर विशेष प्रकाश डाला गया। बताया जा रहा है कि संभावित दौरे को लेकर के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर किया जा रहा है। घुंघचाई गांव के माइ विंग्स विद्यालय में संघ के जिला प्रचारक अनुज पार्थ द्वारा नए स्वयंसेवी गणवेश धारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि मंडल स्तर पर मोहन भागवत जी का आगमन है जो एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म से जुड़ी कई विधाओं के बारे में नवसृजित गणवेशधारियों को उद्बोधन देकर उनके संस्कारों से जुड़ने के लिए कहा। पूर्व के संघ के लोग भी यहां पर बड़ी तादाद में मौजूद थे। इस दौरान गणवेशधारी संघ की परिपाटी के अनुसार वहां मौजूद रहे और उन्होंने संकल्प लिया कि वे सनातन धर्म के साथी हिंदुत्व को बचाने के लिए अग्रसर रहेंगे। इस दौरान यहां पर कई प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। यहां पर प्रमुख रूप से एमडी सरल गुप्ता, संजीव त्रिवेदी, देवेंद्र त्रिवेदी, द्रोणपाल सिंह, प्रधानाचार्य हरि शंकर अग्निहोत्री, बालक राम वर्मा, राजेश वर्मा, रवि मिश्रा, मनोज कुमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000