उदगम तीर्थ पर गोमती मइया की आरती के साथ शुरू हुई रामलीला

पीलीभीत। माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ पर आज ब्रज की रासलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन लीला मंडली द्वारा सर्वप्रथम गोमती मैया की आरती की गई। कवि व पत्रकार सतीश मिश्र रचित आरती

“आरती गंगा आदि भवानी, बहहु मातु हर्षहि सब प्रानी” गाकर आरती की गई। इसके बाद मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया गया।

इस मौके पर इलाके के सैकड़ों लोगों के अलावा अधिकारी व गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। गोमती उद्गम तीर्थ पर कल से पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेला आयोजित

किया गया है। प्रतिदिन रात को रासलीला हो रही है। दिन में मेले में लोग खरीदारी कर रहे हैं। उद्गम तीर्थ पर चल रहा यह कार्यक्रम लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।

रिपोर्ट-कुवर निर्भय सिंह

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000