
पलिया-दुधवा मार्ग पर अजगर ने रोका राहगीरों का रास्ता
(लखीमपुर-खीरी से निर्ज़ेश मिश्र की रिपोर्ट)
लखीमपुर जिले की पलिया तहसील क्षेत्र में एक विशालकाय अजगर ने लोगों का रास्ता रोक लिया। लगभग आधा घण्टा तक जाम रहा रास्ता।
मामला पलिया-दुधवा मार्ग का है। मंगलवार की शाम बंशीनगर और पलिया के बीच जंगल से निकलकर रोड पर आ गया एक विशालकाय अजगर। जिसे देखकर लोग घबरा गये और सारे वाहन जहां के तहां खड़े रह गये। रात का समय था लोगों में अन्य जंगली हिंसक जानवरों का भी खौफ था। लेकिन उन सभी की एक मजबूरी थी। करीब आधे घण्टे बाद अजगर जंगल में चला गया। तब कहीं जाकर लोगों ने ली राहत की सांस। देखें वीडियो-
इस वीडियो में साफ-साफ अजगर को देख सकते हैं। बता दें कि इस समय पलिया और गौरीफंटा के बीच आए दिन लोगों को जंगली जानवर देखने को मिल रहे हैं।

