संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

घुंघचाई। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। घटनाक्रम की जानकारी पर मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने सब को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। बलरामपुर क्षेत्र के अंतर्गत पूरनपुर कुरैया गांव निवासी लखविंदर सिंह ने अपनी बेटी किरणदीप की शादी गांव के ही हरप्रीत के साथ बीते 5 वर्ष पूर्व की थी आरोप है कि इस दौरान उसकी बेटी को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था और इसको लेकर के कई पंचायत फैसले हो चुके थे लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों में विवाहिता को अपनाने के लिए कोई खास रुचि नहीं दिखाई गई इस दौरान बीते 3 दिन पूर्व किरणदीप को उसके मायके से उसके ससुराल पक्ष के लोग लेकर के घर आए थे और शुक्रवार को परिजनों के अनुसार उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को लगी तो मामले की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई पहले से ही मायके पक्ष के लोग अपनी बेटी को बचाने के लिए कई पंचायतों में अपनी बात रख रख चुके थे हालांकि घटना किस तरीके से हुई इस पर अभी पूरी तरीके से संशय है लेकिन मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई घटनाक्रम की सूचना पर बलरामपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार और तहसीलदार के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की गई 12 हाल विवाहिता के शव को पीएम के लिए देर शाम भेजा गया है चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है सूचना मौखिक रूप से दी गई थी जिस पर विभागीय अधिकारी और पुलिस पहुंची थी जो भी तहरीर मिलेगी उसी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा मामले की पड़ताल की जा रही है

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000