चुल्लू भर पानी में डूब गई ईमानदारी की लुटिया : पूरनपुर के रामलीला मेला में लाखों की लागत से बना मंच पहली बरसात में ढहा, देखिये वीडियो

पूरनपुर। नगर के रामलीला मेला मैदान में लाखों रुपए की लागत से बाउंड्री और मेले का मंच बनाया गया था। इस काम की जिम्मेदारी एक बड़े ईमानदार कहे जाने वाले अधिकारी को दी गई थी। नगर के व्यापारियों ने इसके लिए मोटा चंदा दिया और सम्बंधित अफसर का कई बार सम्मान करके उन्हें क्लीनचिट दी परंतु अब जब परिणाम आया है तो ईमानदारी की लुटिया डूबती नजर आ रही है। मेला के मंच में सीमेंट कम लगाया गया और रेत की मात्रा अधिक रही। यही परिणाम है कि मंच की एक दीवार ढहने से पहली बरसात में ही मंच धराशाई हो गया। इसका वीडियो हमें अधिवक्ता विष्णु वर्मा ने भेजा है आप भी देखिए क्या हाल है मेला मैदान के मंच का-

अधिवक्ता विष्णु वर्मा का इस मामले में कहना है कि काफी अधिक गड़बड़ी की गई है। इसकी जांच की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री से कराने की बात कही है। सुनिये उनकी बात-

पूरनपुर की जनता से लिया गया दान बाउंड्री व रामलीला मंच की मजबूती में न लगाकर पूर्व में रहे उपजिलाधिकारी श्रीमान चंद्रभान सिंह जी ने स्वयं के मनोरंजन के लिए रामलीला मंच पर R.K एक्स्ट्रा लगवाकर डांसरों पर जनता का रुपया खर्च किया श्रीमान चंद्रभान सिंह द्वारा श्रीराम लीला मंच रेता की दीवार से चुनबाई गई जो आज पहली बरसात भी न झेल पाई गनीमत रही कि रामलीला मैदान में खेलने वाले बच्चों के साथ कोई हादसा न हुआ।

विष्णु वर्मा (एडवोकेट)
श्रीराम लीला मेला मैदान बचाओ संघर्ष समिति पूरनपुर जनपद पीलीभीत।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000