प्रशासन का नया आदेश : गाँव में किसी ने भी जलाई पराली तो सीज होंगे ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार

पीलीभीत। गांव में अगर किसी ने भी पराली जलाई तो उस व्यक्ति के खिलाफ तो रिपोर्ट होगी ही साथ में गांव के प्रधान के वित्तीय अधिकार भी सीज किए जाएंगे। जी हां ऐसा ही एक आदेश पीलीभीत में मुख्य विकास अधिकारी ने आज जारी करते हुए सभी प्रधानों को इसका पालन करने को कहा है। जिलाधिकारी के आदेश पर ऐसा आदेश जारी किया गया है। देखिए यह रहा आदेश-

यहां समस्या यह भी आएगी कि गांव में अगर कोई विरोधी प्रधान को फसाना चाहेगा तो वह कहीं ना कहीं पराली जला देगा। उसका खामियाजा प्रधान जी को भुगतना पड़ेगा। शायद इस बात का आभास प्रशासन को नहीं होगा। देहात में पुरानी कहावत प्रचलित है कि खेत खाएं बंदर और कुत्ते टांगे जाएं। यह कहावत इस आदेश पर भी शत-प्रतिशत चरितार्थ हो रही है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000