पराली खत्म हुई तो प्रशासन ने शुरू किया जागरूकता अभियान

पीलीभीत। जिले में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर आज पराली ना जलाने के प्रति किसानों को जागरूक करने लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत पूरनपुर में उप जिलाधिकारी द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

इसमें गांव गांव जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया गया। रैली में पुलिस प्रशासन के अधिकारी लाउडस्पीकर से एनाउंस करते हुए पराली जलाने के नुकसान बता रहे थे। यहां बता दें कि अधिकांश खेतों में पराली के निस्तारण के बाद गेंहू बो दिया गया

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000