नेहरू युवा केन्द्र ने कई गांवों में की प्रतियोगिताएं

नेहरू युवा केंद्र द्वारा जाने अपना जिला, प्रदेश व देश के बारे में हुई प्रतियोगिता

पूरनपुर: जीवन कौशल शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र पीलीभीत द्वारा आयोजित जीवन कौशल शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुधवार को वरिष्ठ रिसोर्स पर्सन लक्ष्मीकांत शर्मा ने प्रतिभागियों को व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया। कहा कि अधिक से अधिक जानकारी व्यक्तित्व विकास में सहायक होती है। इस अवसर पर जाने अपना जिला, जाने अपना प्रदेश, जाने अपना देश आधारित क्विज प्रतियोगिता कराई गई जिस में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग किया। प्रतिभागियों का आवाहन किया जहां भी हो। जो भी चीज देखें उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी करने का प्रयास करें। जैसे जैसे जानकारी बढ़ती जाएगी वैसे वैसे व्यक्तित्व विकास होता जाएगा। व्यक्तित्व विकास एक सतत प्रक्रिया है। एक-दो दिन में अर्जित नहीं की जा सकती। आज के परिवर्तनशील युग में व्यक्तित्व विकास सफलता की प्रमुख कड़ी है। इसके उपरांत कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर प्रसाद शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, हरिओम बाजपेई तथा अन्य अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने का प्रमाणपत्र पत्र दिया गया। कार्यक्रम से प्रतिभागियों के चारित्रिक सांस्कृतिक शारीरिक और नैतिक विकास को गति मिली।

रिपोर्ट-शैलेन्द्र शर्मा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image