किसी को भी नहीं दिखाई दे रहा सड़क निर्माण का प्रदूषण, देखिये वीडियो

नहीं दिखाई दे रहा सड़कों के निर्माण में हो रहा प्रदूषण

पीलीभीत। देश में तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण आमजन के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है जिसको लेकर प्रशासन काफी सख्त रवैया अपनाए हुए हैं ‌‌। जिले में पराली जलाने को लेकर कई किसानों को जेल भेजा जा चुका है एवं सेटेलाइट से किसानों की निगरानी की जा रही है। जबकि सड़क निर्माण में कोलतार गरम करने के लिए जो आग लगाई जाती है

उसका प्रदूषण किसी भी अधिकारी को नहीं दिखाई दे रहा है यदि किसी खेत में किसान पराली जलाते हुए पाया जाता है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाती है लेकिन कोलतार गरम करने के लिए लगाई गई आग में हानिकारक धुआ निकलता है यहां भी प्रदूषण होता है जो किसी भी विभागीय अधिकारी को दिखाई नहीं दे रहा। वर्तमान में जिले की कई सड़कों का निर्माण हो रहा है जहां कोलतार गरम करने के लिए आग जलाई जाती है इससे निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित करता है। अब देखना यह है कि इन लोगों पर भी कोई कार्यवाही की जाती है या नहीं शायद इन लोगों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।

रिपोर्ट कृष्ण गोपाल मिश्र*

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000