अहंकारी रावण का प्रभु श्रीराम ने किया वध, लाइव देखिये कैसे जला रावण का पुतला
घुंघचाई। सुप्रसिद्ध रामलीला मेले में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी ने अहंकारी रावण की नाभि में तीर मारा और दशानन परलोक सिधार गया। इस दौरान उसका पुतला धुन धूंकर जलने लगा। लाइव देखिये वीडियो-
राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया। असत्य पर सत्य की विजय से देवताओं ने पुष्प वर्षा कर खुशी मनाई। रामलीला के मंचन को देखने के लिए दूरदराज गांवों से लोग पहुंचे थे। घुंघचाई में बीते 1 सप्ताह से श्री राम लीला मेले का भव्य आयोजन चल रहा था। जिसमें रविवार को राम और रावण के बीच सत्य और असत्य को लेकर भीषण युद्ध हुआ। लाइव देखिये वीडियो-
इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा रावण पर कई तीर चलाए गए। बार-बार तीरों से उसके शीश कट कर नीचे गिर रहे थे लेकिन फिर नए शीश निकल आते। मायावी रावण बार-बार युद्ध में मर्यादा पुरुषोत्तम को चकमा दे रहा था। तभी विभीषण द्वारा श्री राम को बताया गया कि अहंकारी रावण की
नाभि में अमृत है। अगर यहां पर बार किया जाए तो इसकी मृत्यु संभव है। भगवान श्रीराम ने नाभि में तीर मारा तो दशानन धराशाही हो गया और मेला मंचन में बनाया गया। रावण का पुतला राम द्वारा चलाए गए तीर से धू-धू कर जलने लगा।
इस दौरान उसकी मृत्यु होते ही देवताओं गंधर्व ने पुष्प वर्षा कर खुशी मनाई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने लंका का अधिपत्य विभीषण को देते हुए उनका राज्याभिषेक किया। चारों दिशाओं में भगवान राम की जय जयकार होने लगी। इस दौरान मेला मंचन में दूरदराज से लोग पहुंचे थे। यहां पर प्रमुख रूप से मेला आयोजक वीरेंद्र प्रताप सिंह, राहुल सिंह, अनुज सिंह, जितेंद्र पालसिंह, द्रोण पालसिंह, सुनील त्रिवेदी, रविंद्र कुमार, ध्रुव पाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-पंडित लोकेश त्रिवेदी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें