
घरों के ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाईन से मंडरा रहा खतरा, देखिये वीडियो
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव जमुनिया आसपुर में लगभग दर्जनों घरों के ऊपर से पुरानी हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। जर्जर लाइन होने से तारों में स्पार्किंग होने से ग्रामीणों पर खतरा मंडरा रहा है। कई बार तार टूट कर लोगों के घरों में भी गिर चुके हैं। तार टूटने से कई बार घरों में आग भी लग चुकी है। दहशत के चलते गांव के ही भगवान दास अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर दूसरी जगह चले गए। गांव के ही दिनेश कुमार ने जिले के सांसद फिरोज वरुण गांधी सहित कई उच्चाधिकारियों से की लेकिन समस्या का
समाधान नहीं हुआ। लाइन के नीचे बैंक की शाखा भी संचालित हो रही है। कई गांव मेें इकलौती बैंक होने से यहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। लाइन हटाने के लिए बैंक कर्मचारी भी कई बार मांग कर चुके हैं। रविवार को गुस्साए ग्रामीणों ने समस्या का समाधान ना होने पर माधोटांडा पीलीभीत रोड पर एकत्र होकर हाई टेंशन लाइन न हटने पर नाराजगी जताई। इसके बाद ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों में दिनेश वर्मा, संजीव, सियाराम, नीरज, श्री कृष्ण, बाबूराम, भगवान दास, रामपाल, रामनिवास, गुड्डू, रजनीश सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। रिपोर्ट-शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त

