
अयोध्या फैसले पर रिव्यू पिटीशन दाखिल नहीं करेगा सुन्नी बोर्ड, जमीन लेने पर चर्चा नहीं
लखनऊ। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सुन्नी बोर्ड की एक बैठक हुई। बोर्ड की मीटिंग में 7 में से 6 सदस्यों ने रिव्यू पिटीशन नहीं दाखिल करने के हक में बात रखी। एक सदस्य ने विरोध किया। बहुमत का फैसला है कि सुन्नी बोर्ड रिव्यू पिटीशन नहीं दाखिल करेगा। हालांकि, इस बात पर कोई चर्चा नहीं हुई कि मस्जिद के लिए 5 एकड़ की जमीन ली जाएगी या नहीं।

