
डीआईजी ने डीएम एसपी संग लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
पीलीभीत। पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली जोन राकेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित द्वारा 06 दिसम्बर व जुमे की नमाज को लेकर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा शहर का भ्रमण कर किया गया। इस दौरान आज बिजली घर चैराहा, रंगीला चैराहा, पुरानी तहसील, चैक बाजार, लकड़ी मण्डी, ईदगाह चैराहा होते हुये नौगवां चैराहा तक भ्रमण किया गया। आज सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा जनपद को 06 जोन व 14 सेक्टर एवं 41 उप सेक्टरों में बांट कर मजिस्टेªट व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। प्रत्येक जोन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी को लगाया गया तथा सेक्टर में थाना प्रभारियों व सेक्टर मजिस्टेªटों की तैनाती की गई। प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था विशेष इंतजाम किये गये इसके साथ ही साथ प्रमुख चैराहों व संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी गई। इस दौरान सभी सेक्टर मजिस्टेªट व सब सेक्टर मजिस्टेªट अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।
भ्रमण के दौरान सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

