♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा जिला अध्यक्ष का पूरनपुर में हुआ जोरदार स्वागत

पूरनपुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के पूरनपूर नगर में प्रथम बार आगमन पर पूरनपुर मंडल के पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पीलीभीत जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, वरुण गांधी जिंदाबाद, संजीव प्रताप सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए।

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नगर में प्रथम आगमन पर सभी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों में जोश दिखा। कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में जिलाध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाकर मिठाइयां खिलाई एवं तोहफे भेंट किए। इस मौके पर भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। फत्तेपुर में भी जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नितिन दीक्षित आदि ने स्वागत व अभिनंदन किया। 

रिपोर्ट कृष्ण गोपाल मिश्र

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000