पुलिस सख्त : दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

(लखीमपुर से निर्जेश मिश्र की रिपोर्ट)

लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बाजपुर निवासी जोगा सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह को बम्मनगर चौराहा से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अभियुक्त पीड़िता के साथ कई माह तक डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। युवक के खिलाफ पीड़िता की ओर से थाना संपूर्णानगर में अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ एचसी रामशब्द यादव व कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000