अकाल एकेडमी और सेंटजोसेफ ने नहीं माना डीएम का आदेश, खोला स्कूल, कई मदरसे भी खुले
पूरनपुर। जिलाधिकारी ने नर्सरी से डिग्री कॉलेज तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल बंद करने के आदेश कल शाम दिए थे परंतु पूरनपुर के सेंट जोसेफ स्कूल और अकाल एकेडमी कजरी वा गोमती में जिलाधिकारी के आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया। जहां सुबह से ही अकाल एकेडमी कजरी व गोमती की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती नजर आई वही सेंट जोसेफ स्कूल में नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों की छुट्टी की गई। 9 से 12 तक के बच्चों को मैसेज भेज कर स्कूल बुलवाया गया। देखिये सेटजोसेफ का अभिभवकों को भेजा गया मेसेज-
जानिए क्या बोले स्कूल संचालक
जब इस संबंध में अकाल एकेडमी कजरी के हेड कोऑर्डिनेटर विजयपाल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे सूचना ना होने के कारण स्कूल आए थे जिन्हें बाद में घर भेज दिया गया। अकैडमी गोमती में पूरे टाइम कक्षाएं सुचारू रूप से चलती रही। जिम्मेदारों ने कॉल रिसीव नहीं की। उधर सेंट जोसेफ स्कूल के फादर चिनप्पन ने बताया कि पहले बीएसए का आदेश आया था इसलिए कक्षा 8 तक का अवकाश किया था बाद में दूसरे बच्चों को भी स्कूल से भेज दिया गया परंतु एक अभिभावक कांग्रेस नेता कुलविंदर सिंह गिल ने उनके इस दावे की हवा यह कहते हुए निकाल दी कि 12:00 बजे तक उनका बच्चा स्कूल से वापस नहीं आया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से भी की है।इसी तरह अन्य बच्चे भी नहीं आए थे पूरे दिन कक्षाएं चलती रही। कई मदरसे भी खुले रहे।
यहां करें शिकायत (फोन या व्हाट्सअप पर)
DM 9454417526
SDM पुरनपुर 9454415864
BSA 9453004113
DIOS 9454457301


