
सरकारी अस्पताल ने सहेजी संदीप के साहस की गर्मी, मरीजों और तीमारदारों के लिए महीने भर जलाएंगे अलाव
पूरनपुर। गायत्री परिजन एवं नारायण सेवा समिति के संस्थापक संदीप खंडेलवाल द्वारा एक दशक से अधिक समय से हर वर्ष जाड़े में लगने वाले मासिक अलाव (जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में लगाया जाता है) रविवार से डॉ एस पी सिंह की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। मेरा मानना है कि संदीप जैसा साहस हर व्यक्ति दिखाए तो गरीबों को खासी मदद मिल सकेगी।

गायत्री परिजन संदीप ने बताया कि परमात्मा की कृपा रही तो लगभग 1 माह तक यह अलाव निरंतर लगाने का प्रयास है। उनको मौजूद मरीजों एवं तीमारदारों को सूक्ष्म जलपान कराने का भी परम सौभाग्य मिला।
यहां कवि विकास आर्य स्वप्न, जितेंद्र कुमार, जगदीश मल्ल, अंकित जायसवाल, गिरीश व अस्पताल स्टाफ के अलावा अनेकों लोग उपस्थित रहे। मेरा मानना है कि संदीप खंडेलवाल जैसा साहस व दृढ़ इच्छाशक्ति अगर हर कोई दिखाए तो गरीबों को हर पल मदद मिलने लगेगी।

