पीलीभीत में भी साठा धान पर लगी पाबंदी, डीएम ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। पीलीभीत जिले में भी साठा धान लगाए जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज इसका आदेश जारी किया। उन्होंने एनजीटी के आदेश का हवाला देते हुए साठा धान को लगाए जाने पर प्रतिबंध लगाते हुए किसानों को कम पानी सोखने वाली दलहनी फसलें लगाने के लिए जागरूक करने को कहा है। संबंधित अधिकारियों को इस पर नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं। उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने साठा धान पर प्रतिबंध लगा दिया है। आगामी सीजन में किसान साठा धान नहीं लगा सकेंगे। देखिए जिलाधिकारी का आदेश-

इससे पहले शाहजहानपुर व लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारियों ने इस तरह का आदेश जारी किया था। समाचार दर्शन 24 ने इसको लेकर खबर भी लगाई थी। देखिये खबर-

https://samachardarshan24.com/?p=21835

खबर पर संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने प्रतिबंध का आदेश जारी किया है। माना जा रहा है कि प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पराली नरई की समस्याओं से काफी हद तक किसानों को मुक्ति मिल जाएगी और पानी कम खर्च होने से जलस्तर भी बना रहेगा। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000