शैक्षिक संस्थान नहीं बनने चाहिए राजनैतिक अखाड़े : स्मृति ईरानी

सुल्तानपुर। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कहा कि शैक्षिक परिसरों को राजनीतिक युद्ध का मैदान नहीं बनाया जाना चाहिए। वह उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बात कर रही थीं।

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंदर हिंसा का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि, मैंने पहले भी कहा था और अब इसे दोहराते हुए कहा है कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीतिक युद्धक्षेत्र नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि यह हमारे छात्रों के जीवन और प्रगति को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि हमे पूरी उम्मीद है कि छात्रों को राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

@AIR

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000