अधिकारियों को फिर अवकाश के दिन खुला मिला अकाल एकेडमी, एफआईआर की चेतावनी

पूरनपुर। डीएम हो या कोई अन्य अफसर किसी का आदेश अकाल अकेडमी कजरी व गोमती में नही चलता। यहां बडू साहब के आदेश पर ही स्कूल खुलता व बंद होता है। आज सर्दी के चलते अवकाश घोषित किया गया था पर अकाल एकेडमी खुले थे। सूचना पर बीईओ स्कूल पहुंच गए और वीडिओ बनाया। स्कूल प्रशासन को रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी। इसकी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी गई है। घबराए स्कूल प्रशासन ने 14 व 15 जनवरी का सभी क्लास का अवकाश घोषित करने का मैसेज अभिभावकों को भेजा है। यहां बता दें कि कई बार करवाई होने के बाद भी स्कूल अवकाश के दिन बंद नही किया जाता है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000