
त्रिवेणी घाट के ठाकुरजी विराजमान मंदिर पर हुआ खिचड़ी सहभोज
पूरनपुर। आज मकर सक्रांति के उपलक्ष में श्री ठाकुर जी विराजमान मंदिर त्रिवेणी घाट घाटमपुर में सामूहिक खिचड़ी भोज का भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सर्व धर्म के लोगों ने बड़ी संख्या में प्रीतिभोज का आनंद लिया।
खिचड़ी भोज के आयोजन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज क्षेत्र के प्रांत घोष प्रमुख ललित जी पूरा पर नगर के तहसील प्रचारक आशुतोष जी मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक लक्ष्मण वर्मा रमेश कुमार अंकित वर्मा छविनाथ परमजीत सिंह सुनील कुमार गुप्ता समाजसेवी संदीप खंडेलवाल, सौरभ वर्मा श्री कृष्ण, ग्रुपेज सिंह आदि रहे।

