शनिवार शाम 6 बजे एबीपी टीवी पर देखिये वरिष्ठ भाजपा नेता व सांसद वरुण गांधी का इंटरव्यू

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पीलीभीत जिले के सांसद वरुण फिरोज गांधी का इंटरव्यू शनिवार 18 जनवरी की शाम को एबीपी न्यूज़ चैनल पर दिखाया जाएगा।

आशुतोष दीक्षित ने सम्हाली प्रचार की कमान

प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष और फत्तेपुर प्रधान आशुतोष दीक्षित राजू ने जनपदवासियों से अपील की है कि वह कल शाम 6 बजे एबीपी टीवी जरूर देखें ताकि अपने लोकप्रिय सांसद की बातों को सुन सकें।श्री दीक्षित ने यह सूचना सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित की है।

जनप्रिय राजनेता के साथ लोकप्रिय लेखक भी हैं सांसद वरुण गांधी

यहां बता दें कि श्री गांधी एक राजनेता के साथ लेखक भी हैं और उनके लेख अक्सर समाचार पत्रों में प्रकाशित होते हैं। उनकी लिखी पुस्तकें भी चर्चित हुईं हैं।

ऐसी है वरुण जी की लोकप्रियता

समाचारदर्शन24 पर प्रसारित श्री गांधी के चुनावी भाषण का एक वीडियो 3 लाख से अधिक लोगो ने देखा था जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000