![](https://samachardarshan24.com/wp-content/uploads/2021/10/5tgrf-780x470.png)
परेशानी का सबब बन सकता है गिरताऊ गेट
गजरौला : गजरौला थाने के सामने एक इंटर कॉलेज का प्रवेश द्वार जर्जर हालत मे है। यह कभी भी भरभरा कर गिर कर किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। प्रशासन भी आंखे मूदे हुए है। इसी गेट से डिग्री कॉलेज के बच्चे जाते हैं। सप्ताह मे दो बार लगने वाली सब्जी मंडी के साथ साथ आबादी का भी आवागमन इसी द्वार से है। प्रशासन कुम्भकर्णी नींद से जल्द नही जागा तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
रिपोर्ट-महेन्द्रपाल शर्मा
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें