सर्दी घटी तो कोहरे ने बिठाया पहरा, यातायात प्रभावित

पूरनपुर। धूप खिलने से सर्दी में कमी आई है परंतु उसकी कमी को कोहरे ने पूरी कर दी है।मंगलवार सुबह से ही कोहरे के बादल छाए है। इसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। लोग लाइट जलाकर धीमी गति से सफर करने को मजबूर हो गए। कोहरे के चलते सर्दी भी सुबह शाम को बनी रहती है। इसके चलते लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोहरे में दुर्घटनाएं होने की संभावना भी बनी रहती है। इसके चलते लोग घंटे भर का सफर दो-तीन घंटे में पूरा करते हैं। मंगलवार सुबह पूरनपुर खुटार हाईवे पर काफी अधिक कोहरा देखने को मिला। इसका असर 10:00 बजे तक बना हुआ था।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000