राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम : किशोरी के दिल के छेद का हुआ निशुल्क ऑपरेशन, 5860 बच्चों का कराया जा चुका निशुल्क उपचार

दिल के छेद की बीमारी से पीड़ित किशोरी की बचाई जान

पीलीभीत। दिल के छेद की बीमारी से पीड़ित एक बच्ची के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर.बी.एस.के.) टीम काफी मददगार साबित हुई। ब्लाक अमरिया की टीम से राखी कुमारी 17 वर्ष पुत्री ज्ञान प्रकाश ग्राम बगनेरा ब्लाक अमरिया की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम से मिली टीम ने परिक्षण कर बच्ची को नोडल अधिकारी आर.बी.एस.के. एवं डी.ई.आई.सी.प्रबन्धक मो जुबैर के सहयोग से अलीगढ़ मेडिकल कालेज भेजा गया, वहॉ पर बच्ची की सफल सर्जरी हो गयी है। आपरेशन के बाद बच्ची अब पूर्ण रूप से ठीक है।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक लगभग दिल के छेद की बीमारी के 180 मरीज़ खोजे जा चुके हैं जिनमे से अब तक 30 बच्चों की सफल सर्जरी की जा चुकी हैं। दिल के छेद की बीमारी एक जन्म-जात बीमारी है, इसका उपचार किया जा सकता है। आर.बी.एस.के. कार्यक्रम के अंतर्गत माह अप्रैल 2022 से माह अगस्त 2022 तक (5860) बच्चों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है। जन्मजात बीमारी से ग्रसित बच्चों को निशुल्क उपचार हेतु डी.ई.सी.प्रबंधक मो जुबैर से (7536844761) पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
03:38