विज्ञान कविता में जिले में दूसरे स्थान पर रही जेसीज की अदिति शर्मा
पीलीभीत। जेसीज रिवर्डल स्कूल की छात्रा अदिति शर्मा सीनियर वर्ग में विज्ञान कविता में जिले में दूसरे स्थान पर रही। विज्ञान जागरूकता को आयोजित कार्यक्रमों में उसने प्रतिभाग किया था। उसे जिला विज्ञान टीम की तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर उसे बधाइयां मिल रही हैं। जेसीज इंटर कालेज की प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा ने भी छात्रा को बधाई दी है।


