एसडीएम के तबादले पर भाकियू ने मनाई खुशी, घुंघचाई इंचार्ज को न हटाने से रोष, 17 को बरेली में गरजेंगे

पूरनपुर।  उपजिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह के तबादले पर भारतीय किसान यूनियन ने मिठाई बाँट कर खुशी मनायी। कहा गया कि एसडीएम का रवैया किसानों के प्रति ठीक नहीं था। धान खरीद में भी SDM ने राइस मिलरो का साथ दिया। किसानों को धान माफियो से लुटवाया।पूरनपुर का ऐतिहासिक रामलीला ग्राउड की बाउंड्री में बहुत सारा चंदा इकट्ठा किया लेकिन आज भी बाउंड्री का काम अधूरा है। किसान बेनीराम के मूछ एसडीएम द्वारा कटवाने पर भाकियू ने विरोध किया था। भाकियू जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि यह किसान विरोधी एसडीएम जब तक जिले में रहेंगे भारतीयकिसान यूनियन विरोध करती रहेगी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000