लाइव : विद्यामंदिर में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, कराया योग

पीलीभीत : जनपद में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया गया। उनके

भाषण व उपलब्धियों के बारे में बताया गया। अमेरिका में उनके दिए गए भाषण की सभी ने तारीफ की।

पूरनपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी जी को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण

किया गया। पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विद्या भारती के क्षेत्रीय योग प्रमुख डॉ धर्मपाल सिंह ने बच्चों को

स्वामी जी के बारे में बताया और योग क्रियाएं करके समझाया। स्वामी जी के 4 सूत्र बताए तो विभिन्न प्राणायाम के बारे में विस्तार से बताते हुए प्राणायाम क्रियाएं भी कराई। उन्होंने बच्चों से कहा कि एकाग्र होकर कोई काम करने से निश्चित ही

सफलता मिलती है। स्वामी विवेकानंद जी द्वारा शिकागो में दिए गए भाषण के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य डॉ जितेंद्र सिंह ने भी स्वामी जी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पत्रकार सतीश मिश्र ने अध्यक्षीय उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद जी के बारे में बताते हुए एक कविता भी सुनाई जिसमें देश के “दो नरेंद्र” द्वारा दुनिया भर में धमाल मचाने की बात कही।

प्रबंधक हर्ष गुप्ता, आरएसआरडी के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, उप प्रधानाचार्य अवधेश मिश्रा, महावीर मिश्र, बलराम वर्मा, इंदुधर दीक्षित, राकेश जी, आदेश शुक्ला, ऋचा मिश्रा, शिवांगी मिश्रा एवं विद्या भारती के कई पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

कई अन्य विद्यालयों में भी विवेकानंद जयंती मनाई गई। सपहा के पंडित जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य महेशचंद्र मिश्रा के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
02:35