कोरोना से मिलकर निपटेंगे पूरनपुर वाले, आज शाम 4 बजे तहसील में बुलाई बैठक
पूरनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी एवं नगर अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद खान ने पूरनपुर के समस्त व्यापारियों से अपील की है कि प्रशासन द्वारा बुलाई गई एक बैठक जो कोराना वायरस के संबंध में आज दिनांक 19 मार्च 2020 दिन गुरुवार को तहसील परिसर में 4:00 बजे होगी। जिसमें नगर के समस्त मेडिकल स्टोर, किराना व्यापारी, होटल, रेस्टोरेंट खाने खाने के होटल एवं सभी व्यापारी बैठक में पहुंचकर व्यापारी एकता का परिचय दें व कोराना वायरस का जो आतंक मचा है उसकी सभी लोग प्रशासन व व्यापारी मिलकर उसका मुकाबला करें। श्री गुलाटी ने समस्त व्यापारियों प्रशासनिक अधिकारियों पत्रकार बंधुओं सम्मानित अधिवक्ता गण सम्मानित चिकित्सक व समस्त जनता से अपील की है कि इस कोराना वायरस से सभी लोग मिलकर डटकर मुकाबला करें।

