समाजसेवी संदीप खंडेलवाल की माता का निधन, अंत्येष्टि आज एक बजे

पूरनपुर। प्रमुख समाजसेवी संदीप खंडेलवाल की माता श्रीमती माया देवी खंडेलवाल (68) का मंगलवार शाम करीब 8 बजे निधन हो गया। इससे शोक की लहर दौड़ गई और काफी लोग उनके घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज 1:00 बजे शेरपुर रोड स्थित श्मशान घाट पर होगा। श्रीमती खंडेलवाल कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और उनका घर पर ही उपचार चल रहा था। संदीप खंडेलवाल ने बताया कि उन्हें समाजसेवा की प्रेरणा उनकी माता से ही मिली और उनके हर आदेश का वे सदैव पालन करते रहे। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000