जानिए पीटीआर के चूका पिकनिक स्पॉट को किस तरह विकसित करना चाहते हैं विधायक बाबूराम पासवान, शासन से मिले 3 करोड़ से होगा विकास

पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के चूका पिकनिक स्पॉट को पूरनपुर के भाजपा विधायक एक अलग अंदाज में विकसित करना चाहते हैं। सुनिये विधायक की जुबानी-

विधायक आज चूका पिकनिक स्पॉट को विकसित करने हेतु शासन से रिलीज कराए 3 करोड़ के कामो की जानकारी व निरीक्षण करने चूका स्पॉट पहुँचे थे। इस दौरान विधायक को कार्यदाई संस्था पर्यटन विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं मिला। इसपर विधायक ने नाराजगी जताई। महोफ रेंजर के साथ मीटिंग करके पर्यटन संबंधी कई विषयों पर वार्ता की। रेन्जर के अनुरोध पर विधायक ने चूका और मुस्तफाबाद में सोलर वाटर कूलर विधायक निधि से लगवाने का आश्वासन दिया। विधायक श्री पासवान ने बताया कि चूका को और अधिक विकसित करने हेतु 5 करोड़ की रकम सीएम से मांगी थी इसमे से 3 करोड़ रिलीज हो गया है। इससे वॉच टॉवर, सामुदायिक शौचालय बनेंगे व हट उच्चीकृत होंगी। 

 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
22:50