कोरोना गीत : “जो भी शासन कहे आप सब मान लो, बात है फायदे की यह पहचान लो। खुद पे संयम करो मान प्रतिबन्ध लो, चेहरे पे मास्क हो ऐसा अनुबन्ध लो”

गीत
धैर्य अपना नहीं तुमको खोना यहाँ,
फैलता जा रहा है कोरोना यहाँ ।

दिल भले पास हो किन्तु दूरी रखो,
स्वच्छता हाथों की तुम जरूरी रखो।
घर रहो आप बाहर को जाओ नहीं,
चाहे कोई भी हो पास लाओ नहीं ।।

कितने ही बार हाथों को धोना यहाँ,
फैलता जा रहा——————।

दूरी रखकर के ही आप बच पायेंगें,
कर सुरक्षित ही इतिहास रच पायेंगें।
वर्ग औ जाति का इस पे पहरा नहीं,
ये न बख्से किसी को यह ठहरा नहीं।।

वक्त है जागरण का न सोना यहाँ।
फैलता जा रहा——— ——।।

जो भी शासन कहे आप सब मान लो,
बात है फायदे की यह पहचान लो ।
खुद पे संयम करो मान प्रतिबन्ध लो,
चेहरे पे मास्क हो ऐसा अनुबन्ध लो ।।

दूर इसको भगाओ ना ढोना यहाँ ।
फैलता जा रहा है कोरोना यहां।।

रचनाकार-अबिनाश चन्द्र मिश्र ‘चन्द्र’
एडबोकेट पीलीभीत

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000