पीलीभीत की जनता पर कभी आंच नहीं आने दूंगा: वरूण गांधी

भाजपा सरकार का धारा 370 हटाने का कदम सराहनीय: रामसरन वर्मा

बिलसंडा में भाजपा सांसद की एक दिन और 15 जनसभाएं

बिलसंडा। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहां कि पीलीभीत की जनता का मुझ पर बडा एहसान है,इसलिए वह कभी भी यहां के लोगों पर आंच नहीं आने देंगे। इसके लिए मुझे कितनी बडी से बडी खुद की कुर्बानी क्यों ने देनी पड़े। श्री गांधी बिलसंडा क्षेत्र के दियोकलिया,कैचुआ, ईंटगांव,बुधैली,मुडिगवां,धनगवां, मवैया,घुघैंरा, हररैया,फिरसा चुर्रांह,नगरारता, मुड़िया बिलहरा,लिलहर, जगन्नाथपुर,बमरोली में जन सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहां कि कोई भी काम हो तो उनको बताएं हर संभव मदद की जायेगी। वरूण ने पीलीभीत के लोगों से भावानात्मक रिश्ते को दर्शाते हुए कहां कि चुनाव में यहां के लोगों ने दिल से सहयोग किया इसलिए वे यहां के लोगों के साथ जी जान से रहेगे। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने भाजपा सरकार के कश्मीर मसले पर चर्चा करते हुए धारा 370 को हटाने के कदम की सराहना की और उसके हटने से होने वाले देश और समाज हितों का पक्ष रखा। वरूण गांधी की जनसभाओं में जितेंद्र गुप्ता बंटी, नरेंद्र मोहन सक्सेना,भरत शर्मा, नरेंद्र प्रताप गंगवार, डा रत्नेश गंगवार अंचल दीक्षित,अटल विहारी मिश्रा, राजेश सिंह, गोपाल कश्यप,डा कृष्ण लाल आर्य, जगजीत सिंह, स्वामी प्रवक्ता नंद, मुकेश सक्सेना एडवोकेट, ईंटगाव प्रधान रानी जायसवाल, विक्की जायसवाल, टिल्लू मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता साथ थे।

रिपोर्ट मुकेश सक्सेना एडवोकेट/राजेन्द्र वर्मा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000