रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन और इनरव्हील क्लब ने बच्चों को बांटे दूध के पैकेट

पूरनपुर। आज दिनांक 2 अप्रैल 2020 दिन गुरुवार दोपहर 12:30 बजे रोटरी क्लब ग्रीन पूरनपुर एवं इनरव्हील क्लब पूरनपुर ग्लोरी के बैनर तले नन्हे-मुन्ने जरूरतमंद बच्चों को दूध का पैकेट वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक बाबूराम जी के सुपुत्र ऋतुराज पासवान जी एवं राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजमेर सिंह छीना जी ने अपनी सहभागिता प्रदान की । जरूरतमंद बच्चों को दूध का वितरण किया गया। अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता एवं रोटरी क्लब के चार्टर प्रेसीडेंट डॉ दिनेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब डॉक्टर मधुर होड़ा एवं प्रदेश सदस्य राजेश रस्तोगी, संदीप कुमार सिंह, संदीप गुप्ता, टीटू खंडेलवाल, वरिष्ठ सदस्य नीरज गुप्ता, अजय गुप्ता, हर्ष शर्मा डिंपल, अमित गुप्ता सहित काफी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे। इनरव्हील क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सलोनी गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000