मानव के साथ गोसेवा में भी हाथ आजमा रहे पूरनपुर के उमर खां ‘यूके’
पूरनपुर। देश भर में भले ही जाति धर्म की तकरार छिड़ी हो परंतु नगर निवासी उमर खान यरफ यूके आज गौ माता की सेवा करते नजर आए। सुनिए उनकी ही जुबानी। गौ माता की सेवा की कहानी-

उमर खां की बात
आज एक गाय दिखी जिसका एक पिछला पैर खराब है जिस वजह से ठीक से चलनहीं पाती देखकर एहसास हुआ की भूखी है घर से ब्रेड लाकर खिला दिया लेकिन इसको चारे की जरूरत है जो मेरे पास उपलब्ध नहीं है किसी के पास इतना टाइम कहां बेजुबान पशु को भी देख ले मेरा सौभाग्य है कुछ सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ आप लोगों से अनुरोध है यह बेजुबान पशु इनका भी ख्याल रखा करो ।शुक्रिया।
यह भी जानिए जनाब
यहाँ बता दें कि पूरनपुर के उमर खान यूके एक सफल व्यवसाई के साथ ही सच्चे समाज सेवक भी हैं। वे जाति धर्म का भेदभाव किए बिना लॉक डाउन के दौरान सामग्री जनता को बांट रहे हैं। एक ई-रिक्शा भी व्यापारियों को मरीजों को अस्पताल में जाने के लिए दिया है। इससे पहले भी वे समाजसेवा के कार्य अपने पुत्र के साथ करते रहते हैं।

