शराब : पीने वाले बेहाल, बेचने वाले मालामाल, पकड़ी गईं 4 पेटियां

पुलिस ने घर से पकड़ी 4 पेटी शराब

पिता पुत्र को लिया हिरासत में

पूरनपुर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुबह तड़के मोहल्ला कायस्थान मैं एक घर से 4 पेटी शराब बरामद की जिसमें पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। एक पेटी में करीब 45 पव्वे देशी शराब इसका मतलब 4 पेटी मे 180 बताए जा रहे हैं। पुलिस में शराब जप्त कर मुकदमा दर्ज किया हैै। लॉक डॉउन के चलते शराब बेचने पर प्रतिबंध है लेकिन यह सिलसिला लगातार पूरनपुर में देखने को मिल रहा है। शराब बंद नहीं हो पा रही है। बलेकिंग हो रही है। उसके बावजूद भी सेल्समैन नहीं मान रहा है। बढ़ती दामों में बिक्री कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने एक दुकान से 3 पेटी शराब बरामद कर कार्रवाई की थी। लगातार शराब बिक्री का सिलसिला पूरनपुर में चल रहा है बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। पीने वाले  बेहाल हैं और बेचने वाले मालामाल हो रहे हैं। सख्ती तो हो रही है लेकिन या धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रिपोर्ट-कपिल गुप्ता

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000