पूरनपुर के डॉक्टर दवा गोली ही नहीं सब्जी पूड़ी और चावल भी खिलाएंगे, कोरोना का कहर मिटायेंगे

पूरनपुर। कोविड-19 महामारी के कारण पूरनपुर के चिकित्सक जहां एक और संक्रमण का खतरा उठा कर लगातार मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं वहीं अब उन्होंने ठाना है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। इसी क्रम में ग्रेजुएट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिदिन लगभग 1000 पैकेट तैयार किए जाएंगे और नगर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी आवश्यक होगा जो दैनिक मजदूरी करने वाले हैं गरीब हैं जिन्हें कोई सरकारी सहायता नहीं पहुंच पा रही है राशन नहीं पहुंच पा रहा है ऐस लोगों के लिए एसोसिएशन की तरफ से प्रत्येक दिन लंच पैकेट दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम विधायक  बाबूराम पासवान जी के सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है।

यह डॉक्टर बने सहभागी

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ राजेश अग्रवाल डॉ यूसुफ डॉ अनुभव डॉ अमित विश्वास डॉक्टर समसुल डॉक्टर शकील डॉक्टर साजिया खान डॉक्टर डॉक्टर सुधाकर पांडे डॉक्टर मोहित वर्मा डॉक्टर टी एन सिंह डॉ शोभित सेठ डॉ अजय पाल आर्य डॉक्टर दानिश डॉक्टर बशीर डॉक्टर साहिद डॉ शशांक आदि चिकित्सको का सहयोग रहा। विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान व उनकी टीम भोजन तैयार करके बटवायेगी। डॉक्टरों का यह प्रयास सराहा जा रहा है। मेरी तरफ से 4 लाइनें अर्ज हैं-

विधायक की रसोई में डॉक्टर्स का भोजन।
आपकी यश कीर्ति जाएगी 100 जोजन।।

अगर ऐसे ही जारी रहे सामूहिक प्रयास। तो कोरोना नही आ पायेगा किसी के पास।। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000