पुष्प माला और सेनिटाइजर देकर कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

पूरनपुर। आज फिर रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन द्वारा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री आरके भार्गव एवं पूरनपुर के चेयरमैन  प्रदीप जयसवाल इसके अलावा नगरपालिका के नेतृत्व में लगी हुई टीम जोकि नगर में फागिंग स्प्रे एवं सफाई व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है पूरनपुर। उनकी लगनशीलता एवं मेहनत को देखते हुए अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता एवं पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष मधुर होड़ा जी के नेतृत्व में इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नगर पालिका परिसर के ठीक सामने सोशल डिस्टेंस मानकों के अनुरूप पुष्प माला एवं सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया गया। लगभग 30 लोगों को पुष्प सैनिटाइजर एवं मालाएं पहनाकर सम्मानित करने वालों में दीपक अग्रवाल जी दीपक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता पट्टे भाई डॉक्टर दिनेश गुप्ता नीरज गुप्ता राजेश रस्तोगी टीटू खंडेलवाल संदीप पाटिल संदीप गुप्ता बनू संजीव अग्रवाल एवं काफी रोटेरियन सदस्य मौजूद रहे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका पूरनपुर अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल द्वारा रोटरी क्लब ग्रीन के इस कार्य को देखकर आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000