घायल अवस्था में मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर, उपचार को ले गए

पूरनपुर। ग्राम बलरामपुर में राजीव गांधी सेवा केंद्र( मनरेगा भवन )के अंदर खेतिहर लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी एवं हिंदू धर्म में पूजनीय पक्षी मोर को घायल अवस्था में अचेत पड़ा देखा। जिसकी सूचना  ग्राम प्रधान सियाराम को दी गई एवं सूचना पर पहुंची डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी घायल मोर को अपने साथ ले गए। वनरक्षक सतपाल ने बताया की जानकारी डीएफओ को दे दी गई है। घायल पक्षी का इलाज कराया जाएगा। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी की आखिरकार राष्ट्रीय पक्षी मोर को चोट कैसे लगी और कहां लगी।
रिपोर्ट कृष्ण गोपाल मिश्र

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
03:37