गेहूं का सौदा करने वाले केंद्र प्रभारी के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज

पुलिस ने जिला प्रबंधक की ओर से सेंटर इंचार्ज ख़िलाफ़ भी कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद हुआ भ्रष्टाचार का ख़ुलासा
पूरनपुर।सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर समर्थन मूल्य से कम रेट गेहूं का सौदेबाजी करने पर पुलिस ने सेंटर प्रभारी के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का मुक़दमा दर्ज किया है।मोलभाव का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
किसानों को उनकी फ़सल का वाजिब दाम दिलाने के लिए सरकार की ओर से क्षेत्र में कई सरकारी गेहूं लगाए गए हैं। शासन के लाख चाहने के बाद भी इन केंद्रों पर भ्रष्टाचार ख़त्म नहीं हो पा रहा है। पूरनपुर प्तहसील क्षेत्र के गाँव बहादुरपुर में कर्मचारी कल्याण निगम का गेहूं क्रय केंद्र लगाया गया हैा इस पर ख़रीद भी की जा रही है।यहाँ तैनात सेंटर प्रभारी किसानों का समर्थन मूल्य से भी कम रेट में गेहूं ख़रीद रहा था।एक किसान जब केंद्र प्रभारी से गेहूं बिक्री की बात करने गया तो उसने बातचीत का विडियो रिकॉर्ड कर लिया।इस वीडियो में इंचार्ज किसान से समर्थन मूल्य से सौ रुपये कम में गेहूं ख़रीदने की बात कर रहा है। बीडियो अधिकारियों पर पहुँचने के बाद यू पी एस एस के जिला प्रबंधक ने इसकी जाँच पड़ताल की।जाँच पड़ताल में मामला सही पाए जाने पर उन्होंने सेंटर इंचार्ज के ख़िलाफ़ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जिला प्रबंधक शिवऔतार कुशवाहा की ओर से सेंटर इंचार्ज अब्दुल शेख़ मोहम्मद के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का मुक़दमा दर्ज किया गया है। (साभार-योगेश वर्मा)

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000