हाइवे पर हुई दुर्घटना में घायल दूसरे ग्रामीण की भी मौत

पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में खुटार हाईवे पर एक माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। दूसरे ग्रामीण की बरेली में इलाज चल रही थी। आज उसकी भी मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया।
सेहरामऊ उत्तरी के ग्राम सपहा निवासी प्रकाश व धर्मेंद्र को हाईवे पर श्यामपुर के पास एक वाहन ने तब टक्कर मार दी थी जब वे बांकेगंज से घर वापस लौट रहे थे। 21 मार्च को ही दुर्घटना के बाद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी और धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 दिन पूर्व अस्पताल प्रशासन ने उन्हें घर भेज दिया था। आज धर्मेंद्र की मौत घर पर हो गई। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है। उधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में दो मौतें एक ही दुर्घटना में होने से मातम का माहौल है। इस मामले में प्रकाश के परिजनों द्वारा पहले ही वाहन चालक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया चुकी है और टक्कर मारने वाला वाहन गढ़बाखेड़ा पुलिस चौकी पर खड़ा हुआ है। सेहरामऊ इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000