ईद में नये कपड़े ज्वेलरी न खरीदें बल्कि भूखों की करें मदद : मुफ्ती साजिद हसनी

*1400 सालों में कई महामारी कभी इस तरह से बन्द नहीं हूई इबादतगाह 1720 में प्लेग वायरस 1820 में कालरा वायरस 1920 में स्पेनिश फ्लू वायरस 2020 में करोना वायरस 1400 सालों में सबसे खतरनाक करोना वायरस ही है

करोना वायरस के कारण आज देश सन्कट के दौर से गुजर रहा है ऐसै में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद नही मनाने का निर्णय लिया है मशहूर स्कालर मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने कहा है कि रमज़ान के इस पवित्र माह में मस्जिदों में नमाज़ बन्द है न तरावीह हो रहीं हैं न एतकाफ मक्का में तवाफ बन्द है उमरा रद होगया आस पडोस के लोग भूके प्यासे हैं ऐसे में हमारे समुदाय के लोग नये कपड़े जूता चप्पल ज्वेलरी क्यों खरीदें लाकडाउन में ईद-उल-फित्र के दिन घरों में ही रहें खरीदारी के पैसों से भूके प्यासे गरीब जरूरतमंदों की मदद करें
*अपनी खुशी की बजाए दूसरों की ख़ुशी में ध्यान दे*
मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने कहा कि ईद-उल-फित्र का जश्न सही मायने में उस वक्त मुकम्मल होता है जब खुदा का हर बन्दा खुश हो अपनी खुशी की बजाए दूसरों की खुशी पर ध्यान दे
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से इस युद्ध में सिर्फ हम और आप ही लड़कर जीत सकते हैं। अब भारतवासी स्वयं इस विश्व युद्ध के विजेता बनने के लिए अपनी भूमिका निभाएं। हमें आपको इंसानियत की राह पर चलना चाहिए हमें सारे भारतवासियों से उम्मीद है कि इस बार ईद न मनाऐ कुर्ता पैजामा ज्वेलरी आदि शापिंग न करके आस पास के इलाको में लोगों की मदद करें करोना वायरस के खिलाफ भाईचारे का संदेश दे
दूसरे देशों को को दिखाना है कि *हमारा भारत गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम है*
मुस्लिम धर्म गुरू इस्लामिक स्कालर मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने भारत वासियों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंस बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें हमारे आस पास गरीबों की मदद करें साथ ही साथ माहे रमजान में मुस्लिम समुदाय प्रशासन के सहयोगी बने रहे प्रशासन से मिले गाइडलाइन का पालन करें भाईचारे की मिसाल कायम करें जिलाधिकारी महोदय और प्रशासन के सभी कर्मचारी व सफाई कर्मचारी व पुलिस कर्मचारी मैं बहुत धन्यवाद करता हूं के उन्होंनें अपने परीवार को न देखकर हमारे-आपके के लिए करोना वायरस से जन्ग लड़ रहे हैं
मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने कहा कि इस बार हम ईद नहीं मनाएंगे बल्कि अपने-आस पास के इलाको में में जाकर लोगों की मदद करेंगे
हम घरों में ही रहेंगे। कोई #खरीदारी नही करेंगे
#बाज़ारों और #दुकानों पर जाकर #भीड़ नही बढ़ायेगें जिस प्रकार इतने दिन तक लाक डाउन का पालन किया उसी प्रकार फिर करेंगे क्यों कि हमारा पूरा देश कोरोना महामारी की वजह से परेशान है, लोग मर रहे हैं, ग़रीबों के पास खाने को नहीं है और हम ख़ुशियाँ मनाऐं, यह नहीं हो सकता,,
मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने कहा कि हम महामारी के ग़म में #नये #कपड़े नहीं #बनाऐंगे,
#जूते #चप्पल आदि नही खरीदेंगे #ईद बिलकुल सादगी से मनाएंगे, और social distancing के चलते हम बाहर भी नहीं निकलेंगे।कोरोना भगाकर ही हम पुनः बाज़ारों की रौनक बढाएंगे,देश सुरक्षित तो हम भी सुरक्षित।
उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि किसी भी हालत में हमारा पड़ोसी भूका नहीं रहना चाहिए शासन प्रशासन का सहयोग करें

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000