सपने में दिखने लगा बाघ, शव मिलने की झूठी सूचना ने वन विभाग को छकाया

*रेंजर को मौके पर मिला नीलगाय का शव*

*बिलसंडा*। बाघ का शव खन्नौत नदी में पड़ा होने की गलत सुचना ने वन विभाग को जमकर छकाया। रेंजर भी मौके पर पहुंचे और जांच की तो शव नीलगाय का पाया है। दियोरिया कलां वन रेंज को सुचना मिली, कि पीलीभीत-शाहजहांपुर सीमा पर बहने बाली खन्नौत नदी के फगुनिहाई घाट पुल के नीचे बाघ का शव पड़ा है। जो कई दिन पुराना है। सड़-गल गया है। खाल और मुंह का हिस्सा गायब है।

यह सुनकर वन विभाग में हड़कंप मच गया। दियोरिया कलां वन रेंज अधिकारी गिरीश चंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे तो जांच में शव नीलगाय का पाया है। वन दरोगा राधे श्याम ने बताया कि शव नीलगाय का है जो पानी में गिरकर डूब कर भरा है। बहरहाल नीलगाय का शव मिलने पर वन अधिकारी ने राहत की सांस ली।

रिपोर्ट-मुकेश सक्सेना एडवोकेट

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000