पुलिस द्वारा कसगंजा में पकड़ी गई अवैध तंबाकू
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर कसगंजा में शासन प्रशासन के द्वारा तंबाकू एवं गुटखा पर बैन लगाने के बावजूद भी तंबाकू एवं गुटका का अवैध व्यापार रुकने का नाम नहीं ले रहा है सूत्रों के अनुसारगांव सहित पूरे क्षेत्र में₹3 वाली गुटखा ₹20 में एवं ₹5 वाली तंबाकू की एक पाउच ₹50 तक बेची जा रही है एवं मोटी कमाई की जा रही है। शासन प्रशासन लगातार अपील कर रहा है इधर उधर थूकने वाली वस्तुएं खाने से जनता बचे लेकिन उसके बावजूद भी इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। गांव में आज बाहर से आई हुई एक बोरी तंबाकू पुलिस ने पकड़ी । *सूत्रों के अनुसार* तंबाकू व्यवसाय जब से लाकड़ाउन किया गया है तब से यह व्यापार गांव में किया जा रहा है ।बाहर से आया हुआ व्यक्ति जो कि प्रतिदिन बोरी दो बोरी तंबाकू अथवा गुटखा गांव में लाकर ब्लैक करता था पुलिस ने किसी मुखबिर की सूचना पर आज उसको रंगे हाथ दबोच लिया। सूत्रों से जानकारी मिली कि पकड़ा गया आरोपी काफी दिनों से यह धंधा कर रहा था सूत्रों के अनुसार मामला लेनदेन का चल रहा था लेकिन पुलिस गांव से आरोपी को एवं पकड़ी गई तंबाकू को अपने साथ ले गई थी।
*रिपोर्ट कृष्ण गोपाल मिश्रा*

