अजब लॉक डाउन : जंगल से निकलकर बाघ आबादी की तरफ कर रहे रुख
गजरौला। पीलीभीत टाइगर रिजर्व माला रेंज क्षेत्र गढां बीट में लगातार वाघ की चहल कदमी बनी हुई है। जिससे आए दिन बाघ द्वारा दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। लॉक डाउन के चलते जहां एक तरफ लोग डाउन का पालन करते हुए। घरों में कैद है। वही यह वन्यजीव शांत मौसम में जंगल से
निकलकर आबादी की तरफ रुख लेने लगे, बाघ की चहल कदमी से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर गजरौला थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच कर बताया है कि आज बिनौर फार्म के पास माला नदी में बाघ देखा गया।और माला नदी से निकलकर पीलीभीत नेशनल हाईवे रोड पर आ गया।जिससे देखने वाले राहगीरों का तांता लग गया। और लोग बाघ को देखने के लिए वीडियो क्लिप फोटो खींचने लगे।
आए दिन बाघ की चहल कदमी से गजरौला क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।जिससे किसान अपने खेतों पर जाने से कतरा रहा है जबकि इस समय गन्ना गुड़ाई का काम खेतों पर मजदूर द्वारा किया जा रहा है। मगर इधर लगातार बाघ की चहल कदमी मजदूर खेत पर काम करने से कतरा रहे।
क्या बोले बीट प्रभारी
सूचना मिलने वन विभाग की टीम रेंजर राम जी व गढ़ा बेेकेेत
त्तवीर सिंह सन्धुु नेे मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और बताया बाघ जंगल की तरफ चला गया। वे वीडियो को पुराना बता रहे परंतु आज इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे थे। रिपोर्ट-महेन्द्रपाल शर्मा

