करंट से युवक की मौत, मचा कोहराम
न्यूरिया। खेत में रीपर से भूसा बना रही ट्राली 11 हजार वोल्टेज की लाईन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक न्यूरिया थाना क्षेत्र की गुप्ता कालोनी का रहने वाला विराज विश्वास पुत्र तिर्पिन विश्वास है। हादसा क्षेत्र के ही गांव बिहारीपुर में एक खेत पर उस वक्त हुआ जब गेंहू के खेत मे ट्रेक्टर से भूसा बनाया जा रहा था। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। घटना की सुचना पर इंस्पेक्टर न्यूरिया खीम सिंह जलाल एवं एसएसआई राजीव कुमार मय फोर्स घटना स्थल पर पहुचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
रिपोर्ट-कुँवर निर्भय सिंह।

