माला कालौनी कंटेन्मेंट घोषित, गांव सील

*गजरौला*। जिले में कोरोना वायरस अपने पैर पसारते जा रहा। माला कालौनी के दो मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से ग्रामीण खौफजदा है। वही लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
18 मई को माला कॉलोनी के पांच मजदूर हरियाणा वा मुंबई से काम करके अपने घर वापस आए। स्वास्थ विभाग ने पांचों मजदूरों का सैम्पल लेकर जांच को भेजे जिसमे शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में रंजन वेराई पुत्र रंजीत वेराई देव कुमार मित्रा पुत्र खोखन मित्रा निवासी माला कालौनी थाना गजरौला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वही पूरे गांव में दहशत फैल गई। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कोरोना पॉजिटिव के परिजनों को क्वॉरेंटाइन कर दिया। वही प्रशासन ने माला कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। वही प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर दिया। और एक किलोमीटर तक सैनिटाइज किया जा रहा है।

रिपोर्ट-महेन्द्रपाल शर्मा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000